चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के साथ ईओ कनुप्रिया शाही ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
हिन्द सन्देश टाइम्स संवाददाता
परतावल। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में आगामी छठ पर्व को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल ने वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर, वार्ड नंबर 12 भगत सिंह नगर, वार्ड नंबर 07 अहिल्याबाई नगर एवं वार्ड नंबर 05 रानीलक्ष्मीबाई नगर स्थित छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था, वेदी की रंगाई-पुताई, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाएं। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का प्रतीक है, इसलिए नगर पंचायत प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटा है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिक निसार खान, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया लाल साहनी, धीरज पासवान, दिलीप चौधरी, दीपक मद्धेशिया, दीपक रावत एवं अंबुज शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।