कुशीनगर : युवक की हत्या किए जाने की घटना से लोगों में है आक्रोश
हिन्द सन्देश टाइम्स
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश
आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
बुलडोजर एक्शन की सभी कर रहे थे मांग
है। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोग आरोपित मुस्लिम युवकों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे थे। मौके पर एक दर्जन थानों की फोर्स भी तैनात थी और अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे थे। कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में नौशाद नामक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल निशांत की अस्पताल में मौत हो गई। इस वारदात से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नैका छपरा चौराहे पर सड़क जाम कर
युवक पर किया गया था चाकू से हमला
कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में नौशाद नामक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल निशांत की अस्पताल में मौत हो गई। इस वारदात से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नैका छपरा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे।
दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और स्थिति
को नियंत्रित करने के लिए एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की। अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी ही चुकी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।