सिविल कोर्ट देवबंद में संत रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश

Blog

देवबंद।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती सिविल कोर्ट देवबंद परिसर में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता अधिवक्ता ठाकुर रामप्रताप एवं अधिवक्ता गुलशन राय ने की, जबकि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह अधिवक्ता एवं महासचिव राकेश आर्य अधिवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक सुधार, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज से जाति और धर्म के नाम पर फैले भेदभाव को समाप्त कर मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाजिया नाज एडवोकेट ने संत रविदास महाराज के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में संत रविदास के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं और उन्हीं के अनुसरण से सामाजिक कुरीतियों का अंत संभव है।

इस अवसर पर एडवोकेट संदीप शर्मा, अजय कुमार, रामपाल वरिष्ठ अधिवक्ता, विजय एडवोकेट, संजय कुमार, आबिद एडवोकेट, समीना एडवोकेट, शिवानी एडवोकेट, गुलिस्ता एडवोकेट, हादी वरिष्ठ एडवोकेट, मुर्सलीन एडवोकेट, नजर एडवोकेट, आमिर एडवोकेट, शाह फैसल, अजीम एडवोकेट, फरमान एडवोकेट, मीनाक्षी एडवोकेट, अंजलि एडवोकेट, मोनिका एडवोकेट, रामकिशन एडवोकेट, राशिद एडवोकेट एवं रवि एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संत रविदास महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *