परतावल/महराजगंज :- सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज परतावल बाजार, महराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर का आयोजन श्रीमती पानमती देवी जूनियर हाईस्कूल, परतावल बाजार में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म समभाव एवं योग शिविर से हुई। इसके पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवीन मंडी समिति तक पहुंचकर संपन्न हुई।
.https://youtu.be/UZy4QWbnaYs?si=HmO-duotmILfTgs9 …
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
बौद्धिक संगोष्ठी में आचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जागरूक होना चाहिए और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए।
कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामदरश मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी किरण गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई की कार्यक्रम अधिकारी किरण गुप्ता एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद लाल, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्तार अली अंसारी, स्वाती सिंह, स्नेहप्रभा पटेल, बाल गोविंद, ओंकार चौहान आदि उपस्थित रहे।