रामकोला–सिंगहा रोड पर बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, बोलेरो चकनाचूर, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

ब्यूरो: कुशीनगर | शिव शंभू सिंह

रामकोला–सिंगहा रोड पर फरना ईंट भट्ठे के पास बीती रात बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर निवासी जबिउल्लाह पुत्र मेहंदी हसन अपने परिवार के साथ रामकोला से खड्डा लौट रहे थे। इसी दौरान फरना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो चकनाचूर हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी का है, जिस पर स्पष्ट एड्रेस अंकित नहीं है। हादसे में बोलेरो सवार जबिउल्लाह सहित उनकी दो छोटी बच्चियां भी घायल हो गईं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज गोरखपुर के न्यूरो राजवंशी हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि मेहंदी हसन और उनका परिवार रामकोला में किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *