शिव शम्भु सिंह खड्डा, कुशीनगर
मंगलवार को कम्पोजिट स्कूल बंजारीपट्टी, ब्लॉक संसाधन केंद्र खड्डा में प्रधानाध्यापिका एवं नोडल शिक्षक संकुल पुष्पा रानी राय की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व आरपी खड्डा इजहार अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुष्पा रानी राय को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने उनके दीर्घ, समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में पुष्पा रानी राय ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया, जिससे माहौल भावुक हो गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश यादव, नासरुद्दीन अंसारी, उमेंद्र नाथ सिंह, पवन गुप्ता, श्विमलेश पंकज, एआरपी संजीव श्रीवास्तव, विद्यासागर, संदीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती नीतिका, अभिषेक पांडेय, निर्मला यादव सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।