महाराजगंज,घुघली
श्री वी पी त्रिपाठी इंटर कॉलेज, गोरधोवा की प्रतिभाशाली छात्रा रागिनी उपाध्याय ने यूपी बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर तथा पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रागिनी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रागिनी उपाध्याय शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने रागिनी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रागिनी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी मेहनत तथा लगन से सभी को सीख लेनी चाहिए।
रागिनी के मामा मदन मुरारी चौबे ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी भांजी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि रागिनी आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और मित्रों ने रागिनी को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।