अवैध नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 22 शीशी बरामद

उत्तर प्रदेश महराजगंज

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, गड़ौरा बाजार से हुई गिरफ्तारी

महराजगंज। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने गड़ौरा बाजार में कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 22 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 6.6 लीटर बताई गई है। बरामद शराब ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की है।

पुलिस ने मामले में थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *