तेज बहाव में बिना जान की परवाह किए उतरे थे कक्षा 10 के छात्र, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की तैयारी
महराजगंज, 14 सितम्बर 2026। निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी महराजगंज ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों छात्रों के साहस और मानवीय संवेदना की जिलाधिकारी ने जमकर सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक तथा सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों छात्र मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं।

तेज बहाव में उतरकर बचाई महिला की जान
ज्ञात हो कि थाना निचलौल क्षेत्र में एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने साहस का परिचय देते हुए नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की मदद की। उनके इस साहसिक प्रयास से महिला की जान बच सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों छात्रों की बहादुरी की चर्चा क्षेत्र में होने लगी।
डीएम ने कहा- समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं छात्र
जिलाधिकारी ने दोनों छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की सहायता कर अदम्य साहस, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे साहसिक कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। साथ ही युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भी हुए सम्मानित
जिलाधिकारी ने दोनों छात्रों के साथ उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्