नंदू गुप्ता बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिसवा के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश महराजगंज

हिन्द सन्देश टाइम्स
– शिक्षकों में खुशी की लहर, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर दी गई बधाई
– “एकजुट होकर संगठन को मजबूती दें” : संजय मिश्र

महराजगंज।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार मंगलवार 26 अगस्त 2025 को सिसवा विकास खंड के कमानी धर्मशाला में शिक्षकों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

चुनाव अधिकारी नीरज राय व चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश मिश्र की मौजूदगी में आयोजित इस निर्वाचन में मंत्री पद पर अमरजीत और अध्यक्ष पद पर नंदू प्रसाद गुप्ता का नामांकन हुआ। दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम निगम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

निर्वाचन का संचालन जिला मंत्री अम्बरीश शुक्ला ने किया। इस मौके पर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। पूर्व एआरपी डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी ने नंदू गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन शिक्षकों के वास्तविक हित में कार्य करेगा और वर्षों से व्याप्त शोषण व चंदाजीवी प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदू गुप्ता को माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं। पूरे ब्लॉक में खुशी की लहर देखने को मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *