साइबर अपराध से बचाव के लिए महराजगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/साइबर क्राइम नोडल अधिकारी श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में महराजगंज पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज और नवजीवन पब्लिक स्कूल, आनंद नगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध पटेल, साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव एवं उनकी टीम द्वारा छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर अपराध से सतर्क रहना ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय – श्री अनिरुद्ध पटेल

अपने संबोधन में श्री पटेल ने बताया कि साइबर अपराध वे अपराध हैं जिनमें डिजिटल उपकरणों व इंटरनेट का उपयोग कर लोगों से धोखाधड़ी की जाती है। फोन कॉल, ओटीपी, लिंक, और नकली वेबसाइटों के ज़रिए ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि सतर्कता व जागरूकता ही इसका सर्वोत्तम समाधान है।

सरकारी पोर्टल और हेल्पलाइन की जानकारी साझा की गई

कार्यक्रम में मौजूद साइबर क्राइम थाना प्रभारी श्री सजनू यादव ने बताया कि अपराधी नकली वेबसाइटें बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वेबसाइट का उपयोग करते समय https और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट अवश्य जांचें। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in का प्रयोग कर सहायता ली जा सकती है। पंपलेट का वितरण कर इन जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण व विशिष्टजन:

फरेन्दा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल, साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, नि. जयराम यादव, उ.नि. सचिन कुमार  म.का. प्राची चौबे – साइबर क्राइम थाना एवं प्रधानाचार्य डॉ. अशोक भारतीय दया वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. यशवंत कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रवि चौधरी रिपोर्ट:

हिन्द सन्देश टाइम्स संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *