राधा अष्टमी का 17-वां पर्व श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर मनाया गया धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ,भक्तों ने लिया धार्मिक भजनों का आनंद

उत्तर प्रदेश महराजगंज

रुड़की।
पुरानी तहसील स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को श्रीराधा अष्टमी का 17वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से नगरभर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन देर रात श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुआ।

भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर माता राधा रानी व श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और भजनों की मधुर धुनों का आनंद लिया। राधा रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने माता राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के कल्याण की कामना की। वहीं, पंडित पवन कुमार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि राधा अष्टमी पर्व विगत कई वर्षों से बड़े ही धूमधाम और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने झांकियों में शामिल प्रतिभागियों और अतिथियों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में पंडित अंकित वत्स, राहुल गुप्ता, अनिल शर्मा, वीरेंद्र वत्स, पियूष गर्ग, रॉबिन गर्ग, सुनील यादव, अनुज जैन, लोकेश मेहंदीरत्ता, राजीव गुप्ता, अभिषेक मित्तल, पुनीत गोयल, मोहित अग्रवाल, मनोज जैन, चंद्र मोहन नारंग, श्याम सुंदर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *