महराजगंज।
जिला प्रशासन की ओर से आगामी “महराजगंज महोत्सव” की तैयारियां जोरों पर हैं। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में यह भव्य आयोजन 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवम्बर 2025 को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ग्राउंड, महराजगंज में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके लिए कलाकारों की स्क्रीनिंग 24 अक्टूबर 2025 को जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज के सभागार में आयोजित की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्थानीय कलाकारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्क्रीनिंग में प्रतिभाग सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर मिल सके।