परतावल में पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल (महराजगंज), हिन्द सन्देश टाइम्स — शुक्रवार को परतावल नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट न पहनने, जरूरी कागजात न होने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके पर ही कई वाहन चालकों के चालान काटे, जिससे करीब ₹10,000 का राजस्व एकत्र किया गया। अभियान की निगरानी कर रहे एसआई शुभम् चौबे ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों को सुरक्षित और अनुशासित यातायात के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

अभियान में परतावल चौकी के एसआई शुभम् चौबे, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार तथा कांस्टेबल विनय गौड़ सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *